प्रशासन की घनघोर लापरवाही, डैम के लीकेज से तबाह हो गई फसलें,अधिकारी बोले मुआवजा नहीं

 

प्रशासन की लापरवाही का नतीजा भोले भाले को को भुगतना पड़ रहा है। एक तो उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया गया। उस पर से किसानों से कहा गया की उन्हें कोई मुआवजा भी नहीं मिलेगा। जिसके बाद परेशान किसान अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। जी हाँ ये तस्वीरें एमपी के धार जिले से सामने आई हैं। जहां नज़र आ रहा है की किस तरह से डैम के लीकेज पानी की वजह से किसानों किस कदर नुक्सान हुआ है। लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

 

 

 

 

दरअसल कुक्षी क्षेत्र के बाकी गांव और भेशलाइ गांव में बेल बाबा डेम की पाइप लाइन लीकेज से फसल तबाह हो रही है। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एक तरफ जहां सरकार किसानों के हित की बात करती हैं। बजट में उनके लिए सौगातों की बात करती है लेकिन दूसरी तरफ बेल बाबा डैम की पाइप लाइन लीकेज से किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो रही है। लगातार शिकायतों के बावजूद न पाइप लाइन सुधारी गयी। न ही किसानों को मुआवजा मिला।

 

 

 

 

 

तस्वीरों में नज़र आ रहा है की किस तरह खेतों में पानी भरा हुआ है। फसल पूरी तरह चौपट हो रही है। मामले में किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन को सूचना दी। लेकिन 7 दिन बीतने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और साफ कह दिया की कोई मुआवजा नहीं मिलेगा। तो ऐसे में सवाल उठता है की क्या प्रशासन इन किसानों की सुध लेगा। इनकी सुनवाई की जायेगी की नहीं। या फिर किसान इसी तरह से बर्बादी झेलता रहेगा। कब तक किसानों को राहत मिल पाती है।

 

 

 

 

हालांकि अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।------


By - sagar tv news
28-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.