टैक्स न भरने वालों सावधान,पूरा शहर पढ़ेगा आपका नाम, बकायादारों के नाम चस्पा कर रहा निगम

 

क्या आपने भी सालों से नगर निगम का बकाया टैक्स नहीं भरा है। क्या भी तक आपने भी टैक्स चुकता नहीं किया है तो ज़रा इस खबर को देखिये। क्योंकि इंदौर में ऐसे बकायादारों के खिलाफ अब नगर निगम सख्त हो गया है। अब ऐसे लोगों का सार्वजनिक रूप से छापा जायेगा। जी हाँ इंदौर नगर निगम ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है। शहर के हर वार्ड में बड़े बकायेदारों की सूची अब चौराहों पर चस्पा की जा रही है। जिसने भी सालों से टैक्स नहीं भरा है तो ऐसे लोगों का नाम पूरा शहर पढ़ेगा। हालांकि निगम के इस फैसले के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं की सार्वजनिक रूप से लोगों का अपमान क्यों।

जानकारी के मुताबिक इंदौर शहर में राजस्व वसूली की रफ्तार काफी कम है। निगम घाटे में है। कई दफा तो सैलरी बांटने की भी समस्या खड़ी हो जाती है। जिसका मुख्य कारण है। टैक्स वसूली में पिछड़ा होना। ऐसे लोग बड़ी संख्या में हैं। जिन्होंने लंबे समय से टैक्स का भुगतान नहीं किया है। अब नगर निगम ने तय किया है कि हर वार्ड के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की गयी है। इन नामों को सार्वजनिक तौर पर प्रमुख चौराहों पर पोस्टर के जरिए लगाया जाएगा। राजवाड़ा पर भी ऐसी ही सूची लगाई गई है। जिसमें बड़े बकायादारों के नाम लिखे गए हैं। निगम का दावा है कि इस कदम से वसूली में तेजी आएगी और बाकी लोगों के लिए भी यह एक संदेश होगा।
अधिकारियों की माने तो पहले नोटिस फिर अंतिम चेतावनी और उसके बाद नाम सार्वजनिक करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। निगम द्वारा पहले ही नोटिस, सीलिंग और कुर्की जैसी कार्रवाई की जा चुकी है। लेकिन अब नाम उजागर करने की रणनीति अपनाई जा रही है।------
महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है की जो लोग टैक्स नहीं भरते उन पर कार्यवाई करना ज़रूरी होती है।

इस मामले में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने इसे सार्वजनिक शर्मिंदगी का तरीका बताया। उन्होंने कहा लोगों की मूलभूत सुविधा नगर निगम पूरी नही कर पा रहा है और सार्वजनिक पोस्टर लगाकर लोगो की बदनामी की जा रही है।


By - sagar tv news
28-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.