Sagar- मेडिकल कॉलेज में मरीज से मारपीट पर हंगामा, ट्रेनी डॉक्टर के इशारे पर... | SAGAR TV NEWS |

 

सागर का बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज अब गुंडागर्दी के लिए बदनाम हो रहा है। यहां पर तैनात ट्रेनी डाक्टर मरीज और उनके परिजनों से मारपीट कर रहे हैं। ऐसे आरोप मेडीकल कालेज में भर्ती संकेत साहू ने लगाए हैं। बता दें कि संकेत साहू के ऊपर बदमाशों ने कटरा बाजार में स्थित शिमला होटल के पास कटर से हमला किया था। जिससे उनके शरीर पर 25 से ज्यादा टांकें आए हैं। जिसको लेकर वह मेडीकल कालेज में भर्ती हुए थे।

 

 

दरअसल शहर के शिमला होटल के पास एक कटरबाजो ने संकेत साहू के ऊपर कटर से हमला किया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिनके शरीर पर 25 से ज्यादा टांकें आए हैं। संकेत साहू ने अपनी शिकायत में बताया कि कटर चलाने वाली आरोपी की कथित बहन मेडीकल कॉलेज में ट्रेनी डाक्टर है। उसके कहने पर जबरन उसको डिस्चार्ज किया जा रहा था। जिसकी शिकायत उसने सीएम हेल्पलाइन में की थी।

 

जहां शनिवार को मेडीकल कॉलेज का स्टाफ उसके पास पहुचा। और उसके और उसके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब पीड़ित ने मामले का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल छुड़ाकर उसके साथ मारपीट की है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी की कथित बहन के इशारे पर मेडीकल कॉलेज स्टाफ उसके साथ ऐसा व्यवहार कर रहा है। वहीं संकेत साहू ने पूरे मामले की शिकायत एसपी आफिस और गोपालगंज थाने सहित सीएम हेल्पलाइन में की है।

 

 


By - sagar tv news
28-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.