त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट! होली-रमजान पर सख्ती, डीजे और सोशल मीडिया पर नजर!

 

आगामी होली, रमजान, ईद और चैत्र नवरात्रि जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए एमपी सागर संभाग के टीकमगढ़ प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोहर मंडलोई सहित विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में त्योहारों के दौरान निकलने वाले जुलूस, टोलियों और धार्मिक आयोजनों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रशासन ने साफ किया कि शहर के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। प्रमुख चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें या सांप्रदायिक पोस्ट डालने वालों पर साइबर सेल के माध्यम से सख्त निगरानी रखी जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जिलेभर में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर सख्ती से रोक लगाई जाए। त्योहारों के दौरान विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

होली के जुलूसों और टोलियों के लिए रूट पहले से निर्धारित कर दिए गए हैं। किसी भी नए मार्ग की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने साफ किया कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगरपालिका को होलिका दहन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल और पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बिजली विभाग को ऊंचे तारों के पास विशेष सावधानी बरतने और निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने को कहा गया है।

तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक रहेगी। निर्धारित समय सीमा के बाद लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं किया जाएगा। बैठक में एडिशनल एसपी विक्रम सिंह, एसडीएम संस्कृति मुदित लिटोरिया, एसडीओपी राहुल कटरे, सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। टीकमगढ़ प्रशासन का संदेश साफ है—त्योहार मनाएं, लेकिन शांति और सौहार्द के साथ।

 


By - sagar tv news
28-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.