अवैध शराब से परेशान लाड़ली बहनें पहुंची थाने,बोली कार्यवाई नहीं कर रही पुलिस !
अक्सर यह बात सामने आती है पुलिस ने अवैध शराब को लेकर कार्यवाई की। अवैध शराब पकड़ी, आरोपियों को पकड़ा। लेकिन शराब का खेल रुकने के नाम क्यों नहीं लेता। इसको लेकर अब लाड़ली बहनों ने पोल खोल दी। जहां बड़ी संख्या में महिलाएं शराब बंद करो के नारे लगाते हुए पुलिस थाने पहुँच गयी। और अपना आक्रोश जाहिर किया। महिलाओं ने कहा की तीन बार आवेदन दे चुके हैं। लेकिन किसी तरह की कोई कार्यवाई नहीं की जा रही है। मामला एमपी के खरगोन जिले से सामने आया है। जहां बलकवाड़ां थाने की खलटाका चौकी क्षेत्र में शराब की बिक्री की महिलाओं ने पोल खोल दी। मध्यप्रदेश की मोहन सरकार की लाड़ली बहनों ने सड़कों पर उतरकर अवैध रूप से चौकी क्षेत्र में बिक रही शराब को लेकर मोर्चा खोल दिया। परेशान महिलाएं चौकी पर आवेदन देने पहुंची। इस दौरान शराब बंद करो की बात करते हुए शिकायत की। बताया गया की महिलाओं के साथ युवा समाजसेवी भी आवेदन देने पहुंचे थे।
दरअसल ऐसा आरोप है की पूर्व में भी शराब बंद करवाने को लेकर आवेदन दिया गया था। लेकिन चौकी क्षेत्र में शराब लगातार बेची जा रही हैं। जिससे लाडली बहने एक बार फिर से सड़कों पर उतरकर पुलिस को आवेदन देने पहुंची। महिलाओं का कहना है की अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो कलेक्टर कार्यालय भी पहुंचेंगे।------