Sagar - गैस टैंकर की वजह से बेटे के सामने पिता ने तोड़ा दम, फिर पहुंची कई थानों की पुलिस

 

सागर जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां गैस टैंकर ने पिता पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बेटा घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद घटनास्थल के पास जमकर बवाल देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने कई वाहनों के कांच भी तोड़ दिए। हालात को काबू में करने के लिए कई थानों के पुलिस बल को मौके पर पहुंचना पड़ा। तब कहीं स्थिति काबू में आ सकी।

 

 

 

 


बताया जा रहा है की घटना खुरई के खिमलासा-कंजिया रोड पर स्थित खडेसरा गांव में हुई।
जानकारी के मुताबिक रामलाल राजपूत अपने बेटे धरमपाल राजपूत जो मालथौन के लोगर गांव के निवासी थे। वह बाइक से अशोकनगर से वापिस अपने गांव लौट रहे थे। जहां खिमलासा थाना क्षेत्र के खडेसरा गांव में रिफाइनरी से आ रहे एक गैस टैंकर ने पीछे से बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पिता ने अपने बेटे के सामने ही दम तोड़ दिया। वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल भेजा गया।

 

 

 

 

घटना की जानकारी लगते ही लोगर गांव से परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम लगा दिया। जिससे वाहनों की कतार लग गई। चक्काजाम कर रहे गुस्साए लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। घटना की जानकारी लगते ही खिमलासा पुलिस के अलावा बीना, खुरई, आगासौद, भानगढ़, मालथौन समेत आसपास के थानों का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। कई घंटे तक चक्काजाम लगा रहा। पुलिस ने टैंकर चालक पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस द्वारा काफी समझाइश के बाद जाम खोला गया।------


By - sagar tv news
01-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.