Sagar - डेढ़ महीने बाद युवती की आनी थी बारात,चल रही थी तैयारियां,लेकिन उठ गई अर्थी
जिस युवती की डेढ़ महीने बाद बारात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां की जा रही थी। लेकिन उससे पहले ही उसकी अर्थी उठ गयी। हैरान करने वाला यह मामला सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां 19 साल की युवती ने घातक कदम उठा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का पीएम कराने के बाद डेड बॉडी परिजनों को सौंपी। साथ ही मामले की जांच भी शुरू की है।
यह घटना खुरई थाना अंतर्गत कुमरोल कुमरोल गांव से सामने आई है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक 19 साल की फूलवती कुशवाहा ने अपने घर में ही बड़ा कदम उठा लिया। घटना के समय घर के सभी सदस्य खेत पर थे। घर पर केवल युवती के पिता अपने कमरे में सो रहे थे। जब परिवार के लोग घर आए तो उसकी डेड बॉडी मिली। युवती ने उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। इसका कारण तो फिलहाल अज्ञात है। इस बात की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर डेड बॉडी को सिविल अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक युवती की शादी खिमलासा में तय हो चुकी थी। अक्षय तृतिया 20 अप्रैल को उसकी शादी होना तय हुआ था। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थी। लेकिन अचानक से उसने आखिर ऐसा क्यों किया। किसी को इस बात की भनक भी नहीं लगी। इस खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।------