सागर- डेढ़ साल पहले शादी,ढाई महीने पहले हुआ बेटा, अब पत्नी मायके से हुई लापता | SAGAR TV NEWS |

 

डेढ़ साल पहले ख़ुशी-ख़ुशी शादी हुई। करीब ढाई महीने पहले पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। वह जब गर्भवती थी तो करीब छटवे महीने में अपने मायके आ गयी थी। लेकिन वह अपने मासूम बेटे को लेकर अचानक मायके से लापता हो गयी। युवती सागर जिले के खुरई की रहने वाली है उसकी शादी राजगढ़ जिले के हराना गांव में हुई थी। उसका फिलहाल कहीं कुछ पता नहीं है। जिससे पति परेशान है और न्याय की गुहार लगा रहा है।

 


युवती सागर जिले के खुरई के शास्त्री वार्ड की रहने वाली है। वहीं उसका पति राजगढ़ जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है की खुरई शहरी थाना क्षेत्र के शास्त्री वार्ड में रहने वाली नवविवाहिता मधु मालवीय अपने नवजात बच्चे को साथ में लेकर मायके से लापता हो गई। राजगढ़ जिले में रहने वाला नवविवाहिता का पति अब अपनी पत्नी और बच्चे की तलाश करने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहा है।

 

 

राजगढ़ के सारंगपुर तहसील के लिमोचन थाना अंतर्गत हराना गांव निवासी रोडमाल मालवी के मुताबिक उसकी शादी खुरई के शास्त्री वार्ड निवासी मधु मालवी से करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। शादी के बाद शुरुआती कुछ महीने तो वह अपने ससुराल में रही। इसके बाद गर्भावस्था के पांचवें-छठवें महीने में वह अपने पिता के घर यानी मायके खुरई चली गई।

 

ढाई माह पहले उसने एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद भी विवाहिता अपने नवजात बेटे के साथ मायके में ही रह रही थी। इसी दौरान अचानक 20 फरवरी 2026 की शाम को वह बेटे को लेकर मायके से लापता हो गई। गुमशुदगी की सूचना सास ने खुरई शहरी थाने की थी। ऐसा भी आरोप है की युवक की सास उसे गुमराह कर रही है। फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

 

 


By - sagar tv news
01-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.