गुंडे, मबलियों, निगरानीशुदा बदमाशों को पुलिस ने बुलाया थाने,सख्त लहज़े में दी हिदायत

 

शहर के गुंडे, बदमाशों, निगरानीशुदा बदमाशों और मबालियों को पुलिस ने थाने बुलाया। जहां सभी को सख्त लहज़े में हिदायत दी गयी है की आगामी त्योहारों पर किसी भी तरह की शान्ति भंग करने की कोशिश न की जाए। नहीं तो कठोर कार्यवाई की जाएगी। हम बात कर रहे हैं एमपी के दमोह की दरअसल अंकुश अभियान" के तहत होली पर्व पर पुलिस की सख्ती देखने को मिली।
मंगलवार और बुधवार को रंगों का पर्व होली बड़े ही धूमधाम से देश भर में मनाया जाएगा। इसी को लेकर दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा भी पुलिस अमले को उन असामाजिक तत्वों के विरुद्ध तैयार कर लिया गया है। जो हमेशा ही ऐसे पर्वो में खलल डालने का काम करते हैं पूरे जिले के पुलिस अमले को पेट्रोलिंग के माध्यम से सख्त कर दिया गया है साथ ही चालकों के विरुद्ध भी कार्यवाही करने की बात सामने आई है जो नशे में और नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाते हैं। साथ ही एसपी ने कहा कि पिछली बार होली का पर्व काफी शांतिपूर्वक संपन्न पुलिस विभाग द्वारा कराया गया था। उम्मीद करते हैं इस बार भी दमोह पुलिस इस पर्व को लेकर अपनी कार्यशैली पर खरा उतरेगी।

बताया गया की आगामी समय में हिंदू और मुस्लिम वर्ग के पड़ने वाले त्योहारों को लेकर सभी वर्गों के वरिष्ठ गणमान्य लोगों के साथ कोतवाली में बैठक भी आयोजित की गयी थी। जहां सुझाव भी लिए गए। साथ ही ज़रूरी निर्देश भी दिए गए।

इसके अलावा दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने जिले के युवाओं से अपील की है कि नशे में वाहन बिल्कुल भी ना चलाएं। साथ ही रंगों का पर्व होली को बिना विवाद और शांतिपूर्वक ही मनायें। कानून का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इसको लेकर दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी और सीएसपी एच.आर पांडे ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
01-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.