सागर- रहस मेले में राई नृत्य की गज़ब धूम रही, दीपू भार्गव ने गुनगुनाया सलामत रहे दोस्ताना हमारा

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में आयोजित किये गए ऐतिहासिक रहस मेले में अभिषेक दीपू भार्गव की धमाकेदार एंट्री देखने को मिली। जब उन्होंने माइक थामकर बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा गुनगुनाया तो सारा पंडाल झूम उठा। वहीं इसके अलावा जब राई नृत्य की प्रस्तुति दी गयी तो सारा पंडाल झूमने पर मजबूर हो गया। जैसे जैसे रात ढल रही थी। वैसे-वैसे मेले में उत्साह बढ़ता जा रहा था। बुंदेली लोकनृत्य ‘राई’ की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। तो बाहर से आए कलाकारों ने भी अपने हुनर से समां बांध दिया।

 

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में महाराजा मर्दन सिंह जू देव की स्मृति में आयोजित 221वें रहस लोकउत्सव मेला में अलग ही नज़ारा देखने को मिला। रंग-बिरंगी रोशनी, ढोल-नगाड़ों की थाप और हजारों की भीड़ के बीच मंच पर जब भाजपा युवा नेता अभिषेक भार्गव ‘दीपू’ पहुंचे तो तालियों की गूंज से पूरा मेला परिसर गूंज गया। मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और रहली विधायक गोपाल भार्गव के पुत्र दीपू भार्गव ने जैसे ही फिल्म दोस्ताना का मशहूर गीत “सलामत रहे दोस्ताना हमारा” गाना शुरू किया, तो पूरा पंडाल उनके साथ सुर में सुर मिलाने लगा। युवाओं ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर माहौल को और भी यादगार बना दिया। कुछ ही पलों में यह प्रस्तुति मेले की सबसे चर्चित झलक बन गई।

 


दिन में जहां स्वास्थ्य शिविर और दिव्यांग शिविर में सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। वहीं रात ढलते ही रहस मेला सांस्कृतिक रंगों में सराबोर हो गया। बुंदेली लोकनृत्य ‘राई’ की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। गढ़ाकोटा का ऐतिहासिक रहस मेला इस बार सिर्फ परंपरा का उत्सव नहीं, बल्कि युवा जोश और सांस्कृतिक उमंग का संगम बनकर उभरा।

 

 


By - sagar tv news
01-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.