पुलिस को सरेआम मारा, वर्दी फाड़ दी, सड़क पर देखने मिली युवक की दबंगई

 

क्या लोगों में पुलिस का ज़रा भी खौफ नहीं है वर्तमान दौर में यह बड़ा सवाल है। अब इसी मामले को ले लीजिये जिसमें वर्दी पहने हुए एक पुलिस आरक्षक के साथ सरेआम हाथापाई की गयी। उसकी वर्दी तक फाड़ दी। ड्यूटी पर तैनात आरक्षक के साथ मारपीट किये जाने की यह घटना उमरिया जिले से सामने आई है। पिटाई करने वाला शख्स न्यायालय का चपरासी विमल लड़िया है।
दरअसल हुआ ये था की वह किसी व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहा था। तभी वहां से गुजर रहे आरक्षक ने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन वह उल्टा आरक्षक से ही मारपीट करने लगा।

बताया जा रहा है की यह पूरी घटना रणविजय चौक के पास न्यायालय के सामने हुई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार को रात के दौरान उस समय हुई जब पीटीएस उमरिया में पदस्थ पुलिसकर्मी मुकेश सिंह ड्यूटी के बाद अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान न्यायालय परिसर के सामने उन्हें एक व्यक्ति किसी अन्य के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दिया। मुकेश सिंह ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन आरोप है कि विमल लड़िया ने उल्टा पुलिसकर्मी के साथ ही हाथापाई शुरू कर दी। विमल न्यायालय उमरिया में पदस्थ है।
इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सामान्य मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।


By - sagar tv news
01-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.