350 किमी स्कूटी चलाकर प्रेमी पहुंचा प्रेमिका से मिलने,खुद को पिस्टल से किया शूट

 

एक प्रेमी स्कूटी साढ़े 3 सौ किलोमीटर दूर से स्कूटी चलाकर अपनी प्रेमिका से उसके घर मिलने पहुंचा। युवती अपनी बहन के घर आई हुई थी। वहां पिस्टल से गोली मारकर खुद की ही जान ले ली। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। ये दिल दहला देने वाली घटना उज्जैन जिले के नीलगंगा थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी की है।

बताया गया की 22 साल के युवक ने प्रेमिका के घर पर आकर सुसाइड कर लिया। युवक निखिल सहाके बैतूल जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया की हफ्ते भर पहले बैतूल की ही रहने वाली उसकी कथित प्रेमिका अपनी बहन के घर उज्जैन बंगाली कॉलोनी में आई हुई थी। युवक भी बैतूल से शनिवार शाम अपनी स्कूटी से उज्जैन पहुंच गया। इस दौरान उसने जान दे दी। पुलिस को मौके पर 1 राउंड फायर मिला है।

पुलिस के मुताबिक युवक और युवती करीब दो सालों से साथ हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया था। जिससे परेशान युवक ने शनिवार को युवती की बहन के घर आकर ऐसा कदम उठा लिया। वह अपने साथ देसी पिस्टल लाया था। युवक के परिजनों को सूचना दी गई थी। वहीं पुलिस इस मामले में युवती से भी पूछताछ कर रही है।
मामले में सीएसपी दीपिका शिंदे ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
01-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.