सागर- गढ़ाकोटा पहुंचे मंत्री ने खोला स्कूलों के लिए पिटारा,करोड़ों रूपये की घोषणा की | SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा स्थित रहस मेला में पहुंचे परिवहन मंत्री ने रहली विधानसभा क्षेत्र की स्कूलों के लिए पिटारा खोल दिया। जहां उन्होंने कई सारी घोषणाएं की। जिनमें शाहपुर में सांदीपनि विद्यालय के नए भवन निर्माण के लिए 20 करोड़ की अतिरिक्त राशि की घोषणा मंत्री द्वारा की गई। गढ़ाकोटा में आयोजित मेला रहसोत्सव के दूसरे दिन मध्यप्रदेश शासन के परिवहन और स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे थे। जहां उन्होंने रहली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्कूल शिक्षा के सुदृढ़ीकरण और स्कूलों के उन्नयन के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।

 

जिसमें शाहपुर के अलावा
उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के लिए स्वीकृतियाँ दी। जिनमें छुल्ला गांव 50.12 लाख, ढाना (गर्ल्स स्कूल उ.मा.वि.) 50.02 लाख, गिरवर गांव 110.32 लाख, हिलगन – 55.02 लाख, रामपुर गांव 132.55 लाख, रहली नगर (गर्ल्स स्कूल उ.मा.वि.) 132.55 लाख,,ढाना (बालक स्कूल) 34.55 लाख, पटना बुजुर्ग गांव 250 लाख, खेरना गांव 34.55 लाख रूपये की स्वीकृति दी है।

 

 

इसके अलावा हाई स्कूल जिनमें रेगुवा गांव समेत बोरई,उमरा और सिमरिया नायक स्थित स्कूल के अलावा प्राथमिक स्कूल भवन निर्माण के लिए भी स्वीकृतियां दी हैं।
मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों पचारा, सोनपुर, नवलपुर, विजयपुरा , सोजनावर, नया खेड़ा, भैंसा, सलैया, खैजरा, पर्रका और चनौआ में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की घोषणा की। साथ ही हायर सेकेंडरी स्कूलों को प्राथमिकता के आधार पर आगामी साल में निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन भी दिया।

 

 


By - sagar tv news
01-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.