सागर- अतिक्रमण किया तो जुर्माना ही नहीं कानूनी कार्यवाई भी होगी | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के बीना में नगर पालिका के सीएमओ पिछले साल पदभार ग्रहण करने के बाद एक्शन मोड में नज़र आये थे। जहां उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्यवाई की थी। जिन रास्तों से निकलना मुश्किल था। वहां अतिक्रमण की कार्यवाई को अंजाम दिया गया था। अब उन्होंने एक बार फिर से अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी दी है। साथ ही समझाइश देते हुए कार्यवाई की बात कही।
दरअसल सीएमओ कुछ समय के लिए अवकाश पर चले गए थे। जिस वजह से लोगों ने दोबारा अतिक्रमण फैला लिया था। और यहां-वहां दुकानें लगाई जा रही थी।

 

 

बीना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल कौरव ने 10 अक्टूबर 2025 को बीना नगर पालिका परिषद का चार्ज लिया था। साथ ही उन्होंने राजस्व वसूली, बीना नगर में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर अस्थाई अतिक्रमण मुहिम चलाई। जिन रास्तों से निकलना मुश्किल था। उन रास्तों का अतिक्रमण हटाकर रास्तों को सुगम किया। साथ ही लगातार राजस्व वसूली भी चलती रही। कुछ समय के लिए वह छुट्टी पर चले गए थे।

 

जिसके चलते लोगों ने अपना अस्थाई अतिक्रमण और जहां-तहां ठेले और फल के अलावा सब्जी की दुकानें लगाना शुरू कर दिया था। जिसके करण यातायात प्रभावित होने लगा था। बीते शनिवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल कौरव ने नगर पालिका टीम को लेकर अस्थाई अतिक्रमणकारियों को फिर से चेतावनी देते हुए गांधी चौराहा से महावीर चौक, बड़ी बजरिया, सुपर मार्केट, स्टेशन रोड, कॉलेज तिराहा, सर्वोदय चौराहा, अंबेडकर तिराहा तक दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की समझाइश दी। साथ ही कहा की अगर अब अस्थाई अतिक्रमण किया तो जुर्माना और कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 

 


By - sagar tv news
01-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.