Sagar - होली से पहले सागर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट ! जीआरपी की सघन चेकिंग

 

होली के रंगों से पहले सुरक्षा का रंग गाढ़ा हो गया है। त्योहार नजदीक आते ही पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर है। सागर रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात जीआरपी थाना पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर यात्रियों और संदिग्धों की तलाशी ली। अप-डाउन प्लेटफॉर्म से लेकर स्टेशन परिसर और बाहरी इलाकों तक हर कोने पर पुलिस की पैनी नजर रही। जीआरपी थाना प्रभारी एच एल चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में यात्रियों के बैग, सामान और जेबों की जांच की गई। स्टेशन के आसपास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें बाहर किया गया। पुलिस का कहना है कि होली के दौरान स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

 

 

 

 

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर क्षेत्र और पार्किंग एरिया में सघन तलाशी अभियान चलाया। यात्रियों से अपील की गई कि वे संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें। थाना प्रभारी एच एल चौधरी ने बताया कि शहर में इन दिनों कटरबाजी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो अधिकतर भीड़भाड़ वाले इलाकों में होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए संदिग्धों की जेबें और बैग चेक किए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि त्योहार के दौरान किसी भी यात्री को असुविधा या नुकसान न हो।

 

 

 

 

जीआरपी पुलिस का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बल पूरी तरह तैयार है। रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है और गश्त भी बढ़ा दी गई है। होली के उल्लास के बीच सुरक्षा की यह सख्ती साफ संकेत देती है कि प्रशासन कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं है। सागर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है, ताकि यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।


By - sagar tv news
02-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.