होली से पहले पुलिस ने दिया लाखों का तोहफा, ढूंढ-ढूंढकर लोगों को लौटाए खोये हुए मोबाइल

 

होली से पहले पुलिस ने लोगों को बड़ा तोहफा दिया। साथ ही साथ उनके लिए यह दिन ख़ास भी बन गया। दरअसल पुलिस ने गुम या चोरी हुए मोबाइलों को ढूंढ निकाला। जिसके बाद सम्बंधित लोगों को उनके मोबाइल उन्हें सौंपे गए। जिसके बाद लोगों के चेहरे भी खिल उठे। वहीं पुलिस की भी सराहना की जा रही है। एमपी की उज्जैन पुलिस ने ऐसे 406 मोबाइल ढूंढ निकाले हैं। जिनकी कीमत तकरीबन 75 लाख रूपये बताई जा रही है।

 

 

 

रंगों के पर्व होली पर उज्जैन पुलिस ने ईमानदारी और सेवा का अनोखा उदाहरण पेश करते हुए लाखों कीमत के खोये हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटाए हैं। इस पहल से सैकड़ों परिवारों के चेहरों पर खुशियां लौट आई। पुलिस ने सिर्फ जिले ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों में जाकर मोबाइलों को न सिर्फ ट्रेस किया बल्कि उन्हें खोज भी निकाला। ऐसे सभी मोबाइल मालिकों को बुलाकर पुलिस ने उन्हें मोबाइल सौंपे।

 

 

 

एसपी प्रदीप शर्मा के मुताबिक एक बैंक मैनेजर जिन्होंने अपनी पहली सैलरी से माँ के लिए फोन गिफ्ट किया था। जो चोरी होने के बाद जब उन्हें वापिस मिला तो वह भावुक हो गए। इसी तरह एक मैकेनिक जिनके सारे कांटेक्ट मोबाइल में थे वह बह मोबाइल पाकर खुश हो गए।

 

 

 

बता दें की पुलिस द्वारा चलाए गये विशेष अभियान के तहत साइबर सेल और अलग-अलग थाने की टीमों ने लगातार कार्रवाई करते हुए गुम मोबाइल ट्रेस किये। जिनको सत्यापन प्रक्रिया के बाद संबंधित लोगों को सौंपा गया।

 

 

 


एस पी प्रदीप शर्मा ने बताया की आधुनिक तकनीक और साइबर ट्रैकिंग सिस्टम की मदद से यह सफलता मिली है। होली के मौके पर मोबाइल वापस मिलने से लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कई लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया फोन वापस मिल पायेगा।


By - sagar tv news
02-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.