पेड़ काटने पर वि-वाद,तीन लोग पहुंचे अस्पताल, पीड़ित बोले नहीं सुन रही पुलिस !

 

 


खेत की मेड़ पर लगे बबूल का पेड़ काटने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जहां मारपीट की घटना हो गयी। जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना उज्जैन जिले के राघवी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है की दबंगों द्वारा परिवार पर हमला किया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है की मामले में पुलिस कोई कार्यवाई नहीं कर रही है। जिससे पीड़ितों ने एसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना चार दिन पहले राघवी थाना क्षेत्र के जोडमा वीरभाजन गांव में हुई थी। जहां खेत की मेढ़ पर लगे बबूल का पेड़ काटे जाने को लेकर पास के ही खेत मालिक दरयाव सिंह, सोहन सिंह, कमल सिंह और अन्य लोगों ने मिलकर हाकम सिंह, अर्जुन सिंह और धर्मेंद्र सिंह और परिवार के अन्य लोगों पर हमला कर दिया। जिन्हें घायल हालत में उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार द्वारा घटना की रिपोर्ट राघवी थाना में दर्ज कराई गई। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। उल्टा आरोपी पक्ष के दबाव में आकर पीड़ित परिवार के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया। इसको लेकर पीड़ित परिवार उज्जैन पहुंचा और पुलिस कन्ट्रोल रूम में एसपी प्रदीप शर्मा से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। जहां एसपी ने उचित कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया है। पीड़ित प्रेम सिंह ने बताया कि घटना के समय में मौके पर मौजूद नहीं था फिर भी पुलिस ने उसका नाम एफआईआर में जोड़ दिया।


By - sagar tv news
02-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.