ईरान-इजरायल तनाव का असर, एयरस्पेस बंद होने से एमपी के 750 से ज्यादा लोग फंसे

 

इन दिनों देश दुनिया में हलचल मची हुई है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। ट्रैवल एजेंट फेडरेशन के मुताबिक मध्यप्रदेश के 750 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं। दरअसल ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव का असर अब पूरे मिडिल ईस्ट में साफ दिखाई देने लगा है। दुबई में हालात फिलहाल सामान्य बताए जा रहे हैं। जबकि ईरान द्वारा एयरस्पेस बंद किए जाने के कारण सैकड़ों यात्री अलग-अलग देशों में फंस गए हैं।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा कारणों के चलते ईरान ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। जिस वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। दुबई समेत संयुक्त अरब अमीरात के अन्य शहरों में हालात फिलहाल स्थिर बताए जा रहे हैं। लेकिन ईरान के एयरस्पेस बंद होने से कई फ्लाइट्स को डायवर्ट या रद्द करना पड़ा है। जिसका सीधा असर यात्रियों और कारोबार पर पड़ा है।
ट्रैवल एजेंट फेडरेशन के मुताबिक मध्यप्रदेश के 750 से ज्यादा यात्री मिडिल ईस्ट के अलग-अलग देशों में फंसे हुए हैं। इनमें वे लोग भी शामिल हैं। जिन्हें भारत लौटना था, या जिनकी आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट्स थीं। एयरस्पेस बंद होने से उनकी यात्रा योजनाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। खैर राहत की बात यह है कि ज्यादातर एयरलाइंस ने 10 मार्च तक की बुकिंग पर कैंसिलेशन के मामले में शत-प्रतिशत रिफंड देने की घोषणा की है। जिससे यात्रियों को आर्थिक रूप से कुछ राहत जरूर मिली है। लेकिन जो लोग विदेश में फंसे हैं। उनके सामने ईरान का एयरस्पेस खुलने का इंतजार करने के अलावा फिलहाल कोई दूसरा विकल्प नहीं है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है जैसे ही एयरस्पेस खुलने की घोषणा होगी। उड़ानों का संचालन सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसको लेकर ट्रैवल एजेंट फेडरेशन अमोल कटारिया ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
02-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.