सागर- ऐतिहासिक रहस मेला का समापन, गोपाल भार्गव की मांगों पर मंत्री ने दी स्वीकृति | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में प्राचीन और ऐतिहासिक रहस मेले के समापन हो गया है। इसके तीसरे और आख़िरी दिन मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शिरकत की। जिला स्तरीय रोजगार मेला के अवसर पर मंत्री ने रोजगार मेले में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। इस मौके पर विधायक गोपाल भार्गव ने क्षेत्रवासियों की और से कई मांगें रखी। उपमुख्यमंत्री से मांग करते हुए सिविल अस्पताल गढ़ाकोटा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रहली और शाहपुर में मेडिकल आफिसर और विशेषज्ञों की नियुक्ति, ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में नियुक्ति, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की प्रगति कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में स्थापित करना।

 

साथ ही क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवा में वृध्दि हो इसके लिए जांच मशीनों और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ सर्जन स्टाफ की नियुक्तियां करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर मंत्री शुक्ल ने यथायोग्य स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आमजन को विशेषज्ञों द्वारा उत्कृष्ट इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हमेषा संकल्पित और कार्यरत है।

 


उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बेटियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अजमेर से एचपीवी टीकाकरण के देशव्यापी अभियान का शुभारंभ किया है इसी को लेकर मंत्री राजेंद्र शुक्ल और गोपाल भार्गव ने जिला स्तरीय एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत करते हुए गीता दुबे को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन दिलाने का अनुकरणीय कार्य किया।
इस दौरान कई लोगों की मौजूदगी रही।

 

 


By - sagar tv news
02-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.