क्या किसी हादसे के इन्तजार में है प्रशासन, क्यों की जा रही अनदेखी !
एक भारी भरकम ट्रक अचानक धंसने की वजह से नाले की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गयी। वह जस की तस पड़ी हुई है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। तीन दिन बीते जाने के बाद भी नगर पालिका को होश नहीं आया है की इसे दुरुस्त कराया जाए। जबकि ऐसे में कोई बड़ी घटना-दुर्घटना भी घट सकती है। मामला दमोह जिले का है। घटना के तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन जिम्मेदार अभी तक नहीं जागे हैं। नगर पालिका की अनदेखी कहीं भारी न पड़ जाए।
दरअसल दमोह शहर के बड़ापुल स्थित नाले की पुलिया में चार दिन पहले भारी भरकम 18 पहिया ट्रक धंसने का मामला सामने आया था। इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक को सही सलामत बाहर तो निकाल लिया गया। लेकिन अब यह क्षतिग्रस्त नाला आम जनमानस के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। जिसको लेकर नगर पालिका और उनके जिम्मेदारों द्वारा भी अनदेखी की जा रही है। जैसे किसी घटना का इंतजार किया जा रहा हो। जबकि होली, रंग पंचमी जैसे पर्व बिल्कुल नजदीक हैं। साथ ही यह आम रास्ता होने के कारण यहां पर हर समय लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में कहीं ना कहीं यह क्षतिग्रस्त नाला किसी के लिए भी नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही अप्रिय घटना घटित होने की आशंका को भी जाहिर करता है। इसलिए समय रहते इसके सुधार की बेहद ज़रूरत है। एहतियात के तौर पर यहां बैरिकेटिंग भी जा सकती है। ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो।