सागर- थ्रेसर मशीन में ऐसा फंसा मजदूर की निकल ही नहीं पाया,परिवार के सामने चल बसा | SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के खुरई के बांदरी थाना क्षेत्र में एक दुखद और दर्दनाक घटना हुई। जहां फसल की थ्रेसर करते समय एक व्यक्ति का सिर ब्लेडों में फंस गया। जब तक थ्रेसर मशीन को रोका गया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस हादसे में व्यक्ति ने बुरी तरह तड़पकर दम तोड़ दिया। हैरानी की बात ये है की मृतक का परिवार भी वहां पर काम कर रहा था परिजनों के सामने ही उसकी जान चली गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को मालथौन अस्पताल भिजवाया गया था।

 

 

बताया जा रहा है की बांदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बूधोन गांव में फसल की थ्रेसर करते समय एक मजदूर थ्रेसर करने के लिए हापर में बटरी के पूरा डाल रहा था। तभी अचानक से उसका हाथ थ्रेसर की पंखों में चला गया। जिससे वह पूरी तरह से थ्रेसर में फंस गया। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल थ्रेसर को रोक दिया। लेकिन तब तक थ्रेसर की ब्लेडों में फंसकर मजदूर का सिर पूरी तरीके से उसमें चला गया।

 

 

जानकारी के मुताबिक बाहरपुर गांव निवासी राहुल सिंह बूधोन गांव में खेत ठेके पर लिए हुए हैं। उसी खेत की फसल की थ्रेसर हो रही थी। मजदूर कल्याण गोंड़ निवासी बूधोन खेत में बटरी की फसल की थ्रेसर कर रहा था। तभी यह घटना हो गई। मजदूर का परिवार भी साथ में काम कर रहा था। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना लगते ही बांदरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डेड बॉडी को मालथौन अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया था। जहां पीएम कराने के बाद बॉडी परिजनों को सौंपी। साथ ही मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया।

 

 


By - sagar tv news
02-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.