नेशनल हाईवे बे का बू पिकअप प ल टी, 30 से ज्यादा बकरियों की मौ त और फिर | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के नरसिंहपुर में नेशनल हाईवे-44 पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। पशुओं से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 30 से 35 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं वाहन चालक गंभीर रूप से घायल है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप में बड़ी संख्या में बकरियां लोड थीं और वाहन नेशनल हाईवे-44 से गुजर रहा था। तभी अचानक सामने एक अन्य वाहन आ गया। उसे बचाने की कोशिश में चालक ने संतुलन खो दिया और पिकअप सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पलट गई और अधिकांश बकरियां उसके नीचे दब गईं। कई बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ा।

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क के बीचों-बीच पिकअप पलटने से जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल चालक को कड़ी मशक्कत के बाद केबिन से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल चालक को जिला अस्पताल नरसिंहपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की जानकारी देते हुए ममता तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह सामने आ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रहे सड़क हादसे यह सवाल खड़ा कर रहे हैं कि आखिर हाईवे पर रफ्तार पर कब लगाम लगेगी? एक चूक, और फिर जान-माल का बड़ा नुकसान—NH-44 पर यह मंजर लंबे समय तक लोगों को झकझोरता रहेगा।


By - sagar tv news
02-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.