बीच सड़क पर सेना के मेजर को महिला ने चप्पलों से पी-टा,लोगों ने भी किये हाथ साफ,वीडियो वायरल !

 

बीच सड़क पर सेना के एक मेजर की महिला ने चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। यही नहीं आसपास मौजूद लोगों ने भी हाथ साफ़ करते हुए उन पर जमकर लात-घूंसे बरसा दिए। वायरल हुआ घटना का यह वीडियो एमपी के इंदौर जिले का है। बताया जा रहा है की मेजर की कार से 4 से 5 वाहनों को टक्कर लग गई थी। जिसमें एक मासूम बच्चे समेत 3 लोग घायल हो गए। घायल बच्चे की मां का गुस्सा मेजर पर टूट पड़ा और उसने चप्पलों और लात घूसों से पिटाई कर दी। घटना के बाद महू इंदौर रोड पर घंटों तक जाम लगा रहा। कोतवाली पुलिस ने वाहन जब्त कर मेजर के खिलाफ कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक इंदौर के नजदीक महू ग्रामीण क्षेत्र में एक आर्मी मेजर की कार ने अनियंत्रित होकर चार से पांच वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक मासूम बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन टक्कर के बाद हंगामा हो गया। घायल बच्चे की मां का गुस्सा फूट पड़ा और उसने मेजर की चप्पलों से पिटाई कर दी। वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी आर्मी मेजर को लात-घूसों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान जाम की स्थिति बन गयी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है की आर्मी मेजर ने घटना की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


By - sagar tv news
02-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.