त्योहार में हुड़दंग नहीं चलेगा ! रंगपंचमी से पहले खाचरोद में सख्त संदेश ! गेर मार्गों पर पुलिस का फ्लैग मार्च

 

आगामी रंगपंचमी पर्व और पारंपरिक गेर को लेकर एमपी के उज्जैन जिले के खाचरोद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। सोमवार शाम खाचरोद शहर की सड़कों पर पुलिस का फ्लैग मार्च निकाला गया, ताकि आमजन को सुरक्षित और शांतिपूर्ण त्योहार मनाने का भरोसा दिया जा सके। फ्लैग मार्च की शुरुआत खाचरोद थाना परिसर से हुई। इसके बाद पुराना बस स्टैंड, सात सवार, बड़ी शीतला माता मंदिर, गणेश देवली सहित निर्धारित गेर मार्गों से होते हुए पुनः थाना परिसर तक मार्च निकाला गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस बल के साथ रिजर्व पुलिस फोर्स और बाहर से बुलाए गए अतिरिक्त जवान भी मौजूद रहे।

 

 

 

थाना प्रभारी धन सिंह नलवाया ने मीडिया से बातचीत में साफ शब्दों में चेतावनी दी कि त्योहार की आड़ में यदि कोई असामाजिक तत्व नशे या हुड़दंग के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की सोच भी संबंधित लोगों के लिए भारी पड़ सकती है। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक अमला भी पूरी सक्रियता के साथ मौजूद रहा। नेहा साहु (एसडीएम), आकांक्षा बिछोटे (एसडीओपी) सहित वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए।

 

 

 

 

रंगपंचमी और गेर खाचरोद की पहचान हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और युवा शामिल होते हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि उत्सव पूरी आस्था और उमंग के साथ मनाया जाए, लेकिन कानून की सीमाओं के भीतर। खाचरोद पुलिस का यह फ्लैग मार्च न सिर्फ सुरक्षा का भरोसा है, बल्कि असामाजिक तत्वों के लिए कड़ा संदेश भी—त्योहार में रंग तो उड़ेंगे, लेकिन कानून से खिलवाड़ नहीं चलेगा।


By - sagar tv news
03-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.