Sagar - कल बंद रहेंगी यात्री बसें, 5 मार्च को दोज पूजा के बाद शुरू होंगी

 

खुशियों और रंगों का त्योहार होली शहर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। होलिका दहन के साथ ही मंगलवार से उत्सव की शुरुआत हो गई है हालांकि, ज्योतिषीय गणना और चंद्रग्रहण के प्रभाव के चलते मुख्य धुरेड़ी 4 मार्च बुधवार को मनाई जाएगी, लेकिन शहर में 3 मार्च से ही फाग और गुलाल की धूम नजर आने लगेगी। दो दिन धुरेड़ी होने के चलते मंगलवार को यात्री बसों का संचालन होगा। सागर बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अनुसार बुधवार को बसें बंद रहेंगी, इसके बाद गुरुवार 5 मार्च को दोज पूजा के बाद बसों का संचालन दोबारा शुरू हो जाएगा। त्योहार के दौरान नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम और बिजली कंपनी ने विशेष एक्शन प्लान तैयार किया है।

 

 

 

 


होली पर पानी की खपत बढ़ जाती है, इसे देखते हुए नगर निगम प्रशासन और नगर पालिका मकरोनिया ने स्पष्ट किया है कि जलापूर्ति व्यवस्था पहले की तरह ही यथावत रहेगी। नलों के समय में कोई कटौती नहीं की जाएगी। जलप्रदाय शाखा के कर्मचारियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि पाइपलाइन लीकेज या अन्य समस्याओं का तत्काल निराकरण हो सके।

 

 

 


होलिका दहन के अगले दिन मंगलवार को चंद्रग्रहण के चलते शहर और जिले के मंदिरों में मंगला आरती के बाद पट बंद कर दिए जाएंगे। पुरोहित पुजारी विद्वत संघ के अध्यक्ष पं. शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि 3 मार्च को सुबह 9:31 बजे से सूतक लग गया है, इसलिए शुभ कार्य और रंग खेलना वर्जित रहेगा। ग्रहण मोक्ष के बाद मंदिरों में सफाई, स्नान और आरती होगी। 3 व 4 मार्च को होली मनाई जा सकती है, लेकिन प्रतिपदा होने से 4 मार्च अधिक शुभ मानी गई है। 5 मार्च को भाई दूज मनाई जाएगी और 8 मार्च को रंगपंचमी रहेगी।

 

 

 


सड़कों पर हुड़दंग रोकने और हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल तैनात किया है। मंगलवार व बुधवार को दिन-रात गश्ती के साथ फील्ड पर थाना पुलिस के साथ 500 से ज्यादा रिजर्व बल को तैनात किया जाएगा। नशे में वाहन चलाने वालों का कम से कम 10 हजार रुपए का चालान काटा जाएगा। हुड़दंग, जबरन रंग लगाकर विवाद करने, शांति भंग करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी होगी।


By - sagar tv news
03-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.