सागर- होली पर जेल से छूटते ही पार्षद के घर हथियार से हमला, CCTV में कैद और फिर | SAGAR TV NEWS

 

मध्य प्रदेश के सागर शहर में होलिका दहन की रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। केशवगंज वार्ड में कांग्रेस पार्षद नीलोफर चमन अंसारी के घर एक बदमाश धारदार हथियार लेकर पहुंच गया और गेट पर ताबड़तोड़ हमला कर दहशत फैला दी। पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

 

 

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात वार्ड में होलिका दहन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्हीं में से एक बदमाश अचानक पार्षद के घर की ओर बढ़ा। हाथ में धारदार हथियार लेकर उसने गेट खोलने की कोशिश की और कई बार वार किए। गेट बंद होने के कारण वह अंदर नहीं घुस सका, लेकिन उसकी हरकतों से परिवार में दहशत फैल गई।

 

 

चीख-पुकार और शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ जुटती देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद पार्षद और उनके परिजन मोतीनगर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को CCTV फुटेज भी सौंपा गया है, जिसमें आरोपी स्पष्ट रूप से हथियार लहराते और गेट पर हमला करते दिखाई दे रहा है।

 

परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र के कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के युवक पहले भी स्कूल और कोचिंग जाने वाली बच्चियों के साथ छेड़छाड़ कर चुके हैं। करीब 2-3 महीने पहले दर्ज शिकायत में आरोपी जेल गए थे, लेकिन हाल ही में रिहा होने के बाद रंजिश में यह हमला किया गया। गनीमत रही कि गेट मजबूत था, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। इस वारदात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 


By - sagar tv news
03-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.