जंग के साए में वापसी! दुबई से लौटे पूर्व MLA संजय शुक्ला, शारजाह-इंदौर फ्लाइट आज भी रद्द

 

इजराइल-ईरान तनाव के बीच यूएई में फंसे मध्य प्रदेश के कई यात्री अब सुरक्षित भारत लौट आए हैं। दुबई और शारजाह में उड़ानें प्रभावित होने के कारण ये लोग पिछले कुछ दिनों से वहीं रुके हुए थे। लौटने वालों में संजय शुक्ला समेत कई प्रमुख नाम शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधायक विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, उद्योगपति मनीष शाहरा, मनीष अग्रवाल, पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी, उत्पल गोयल और आदित्य शर्मा सहित अन्य यात्री सुरक्षित वापस आ गए हैं। सभी के परिजनों ने राहत की सांस ली है।

 

 

दरअसल, क्षेत्रीय हालात बिगड़ने के बाद कई उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-इंदौर फ्लाइट IX-256 को 28 फरवरी से लगातार कैंसिल किया जा रहा था। 3 मार्च को भी यह उड़ान संचालित नहीं हो सकी। इसके चलते इंदौर, भोपाल और प्रदेश के अन्य जिलों के सैकड़ों यात्री दुबई और शारजाह में फंसे रहे। कई लोगों को होटल में अतिरिक्त दिन बिताने पड़े, जबकि कुछ ने मिसाइल अलर्ट के दौरान दहशत भरा माहौल भी देखा। 2 मार्च की शाम से दुबई एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानें दोबारा शुरू हुईं। अबूधाबी से दिल्ली और मुंबई के लिए भी फ्लाइट्स संचालित की गईं। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, अधिकांश यात्री पहले मुंबई पहुंचे और वहां से कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर इंदौर रवाना हुए। हालांकि शारजाह से इंदौर की सीधी उड़ान अब भी शुरू नहीं हो सकी है।

 

 

इस बीच कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली में संबंधित मंत्रालयों से चर्चा की, वहीं जीतू पटवारी ने नरेंद्र मोदी से फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए हस्तक्षेप की मांग की थी। सरकार और एयरलाइन कंपनियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं। संजय शुक्ला समेत यात्रियों की सुरक्षित वापसी ने इंदौर में उनके परिवारों को बड़ी राहत दी है।

 

 


By - sagar tv news
03-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.