नेशनल हाईवे पर धधका खेत ! गन्ने की पत्तियों के बंडल जलकर खाक, हाईवे पर मची अफरा-तफरी | SAGAR TV NEWS

 

मध्य प्रदेश में एक बार फिर खेतों में आग ने कहर बरपाया। एमपी के नरसिंहपुर जिले के करेली के पास नेशनल हाईवे-44 स्थित इमलिया चौराहे के नजदीक खेत में रखे गन्ने की सूखी पत्तियों के बंडलों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खेत में बड़े-बड़े रोल के रूप में गन्ने की सूखी पत्तियों के ट्रैश बंडल रखे थे। अज्ञात कारणों से इनमें अचानक आग भड़क उठी। सूखी सामग्री होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में रौद्र रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं ने स्थिति को और गंभीर बना दिया, जिससे आग तेजी से फैलती रही।

 

 

सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पहली कोशिश में सफलता नहीं मिल सकी। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लपटों के करीब पहुंचना भी चुनौती बन गया। दूसरी बार पानी की बौछार के साथ दोबारा प्रयास किया गया, तब जाकर आग पर आंशिक नियंत्रण पाया जा सका।

 

 

मौके पर पुलिस बल भी पहुंचा और हाईवे के किनारे सुरक्षा घेरा बनाकर यातायात को नियंत्रित किया। प्रशासन ने आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि गन्ने की पत्तियों के बंडल पूरी तरह जलकर खाक हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट, जलती बीड़ी-सिगरेट या अन्य लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर खेतों में रखी सूखी फसल सामग्री के प्रति सतर्कता की जरूरत को उजागर कर दिया है।

 

 


By - sagar tv news
03-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.