होली हो या दिवाली नियम तोड़ोगे तो कार्रवाई तय! पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान | SAGAR TV NEWS |

 

होली के त्योहार पर जहां लोग रंग और उमंग के साथ जश्न में डूबे नजर आए, वहीं एमपी के सागर संभाग के निवाड़ी में पुलिस ने हुरदंग और लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। जिला मुख्यालय पर मोटरसाइकिलों पर चार-चार सवार होकर घूम रहे युवकों और नाबालिग चालकों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। दरअसल, होली के मौके पर अक्सर यातायात नियमों की अनदेखी और सड़क पर हुरदंग की घटनाएं सामने आती हैं। इसी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया के निर्देशन में यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से सख्त चेकिंग अभियान चलाया।

 

 

इस दौरान यातायात प्रभारी नीरज शर्मा और कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह की मौजूदगी में शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर बाइक चालकों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान कई मोटरसाइकिलों पर चार-चार युवक सवार होकर घूमते पाए गए, जिन्हें पुलिस ने रोककर कड़ी चेतावनी दी। इतना ही नहीं, पुलिस ने उन नाबालिगों को भी रोका जो बिना लाइसेंस के बाइक चला रहे थे। ऐसे मामलों में पुलिस ने उनके अभिभावकों को मौके पर बुलाकर समझाइश दी और स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहार कोई भी हो — होली हो या दिवाली — यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है।

 

 

पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में इस तरह की लापरवाही सामने आई तो संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई कि वे अपने बच्चों को बिना लाइसेंस वाहन चलाने की अनुमति न दें। इस अभियान का उद्देश्य त्योहार के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कई युवाओं ने नियमों का पालन करने का आश्वासन भी दिया। पुलिस का कहना है कि आगे भी इसी तरह के चेकिंग अभियान जारी रहेंगे, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और लोग सुरक्षित तरीके से त्योहार मना सकें।

 

 


By - sagar tv news
05-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.