होली पर खेली गई खू-न की होली, युवक की ली गई जान,खुद एसपी पहुंचे मौके पर
पूरे देश भर में जहां होली का त्यौहार मनाया जा रहा था। रंग गुलाल से होली खेली जा रही थी वहीं दूसरी तरफ दमोह जिले में खून से होली खेले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां देहात थाना क्षेत्र में एक युवक का गोली मारकर बेरहमी से मर्डर कर दिया गया। बताया जा रहा है की मृतक एक निजी स्कूल में चपरासी था। सूचना मिलने के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी, एडिशनल एसपी समेत बड़ी कई थानों की पुलिस पहुंची। और जांच पड़ताल की गयी। यह पूरी घटना देहात थाना अंतर्गत हथना गांव से सामने आई है। मृतक की पहचान चंदू रैकवार उम्र 28 साल निवासी हथना के रूप में हुई। जो महर्षि स्कूल में (माली) के रूप में पदस्थ था।
जानकारी के मुताबिक हथना गांव में युवक का गोली मारकर मर्डर किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। साथ ही घटना को किन परिस्थितियों में और किस कारण से अंजाम दिया गया। पुलिस इसके साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। घटना के बाद मौके पर एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी, एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, CSP एचआर पांडे समेत कई थानों के थाना प्रभारी और पुलिस अमला भारी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचा। जहां घटना को लेकर स्थानीय लोगों से जानकारी ली गई। इसके अलावा एफएसएल सागर टीम द्वारा घटनास्थल का सही परीक्षण जांच हो इसके लिए एसपी के द्वारा SDERF की टीम को भी बुलाया गया था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है। इसको लेकर दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने जानकारी दी।-