Sagar - होली की खुशियां मातम में बदली, आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर चक्काजाम
सागर जिले के खुरई से होली की धुरेडी पर किसान की मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें करीब आधा दर्जन लोगों ने एक 55 साल के किसान पर बेरहमी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया, यह घटना खुरई बिहार थाना क्षेत्र के खेजरा इज्जत गांव की है जहां पर खेत में भैंस घुसने को लेकर यह विवाद हुआ था वहीं घटना के बाद पीड़ित परिवार ने स्थानीय लोगों के साथ चक्का जाम कर दिया,
करीब 3 घंटे तक यह जाम चला उनके द्वारा आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने घर को बुलडोजर से गिराने, और आरोपी परिवार से जो एक व्यक्ति सरकारी नौकरी में है उनको नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की जा रही थी, सागर बीना रोड पर यह चक्का जाम किया था सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और करीब 2 घंटे की समझाएं इसके बाद यह जाम खुलवाया जा सका
दरअसल यह मामला बुधवार की शाम का है जहां 55 वर्षीय भगवान दास यादव को गांव के ही जय राम यादव केदार करता नीरज केदारनाथ के साथ विवाद हो गया था और देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने गुस्से में आकर अपना आपा खो दिया और भगवान दास पर कुल्हाड़ी से हमला किया जिसमें गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी जान चली गई थी त्योहार पर जहां खुशियां का माहौल था वही जरा सी बात को लेकर पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया