Sagar- पति के पास जा रही नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 10 महीने पहले हुई थी शादी

 

सागर जिले के भानगढ़ गांव में अपने पति के लिए खाना लेकर खेत जा रही एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार को उसे बीना स्थित सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। मृतका की पहचान 19 वर्षीय आरती पति शेखू बेगा के रूप में हुई है, जो उमरिया जिले के कच्छोहा थाना मानपुर क्षेत्र की रहने वाली थी। आरती हाल ही में अपने पति के साथ फसल कटाई के लिए भानगढ़ आई थी।

 

 

 

 

बताया गया कि बुधवार को आरती टिफिन में खाना लेकर खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह अचानक गिरकर बेहोश हो गई। खेत मालिक प्रदीप पटेल, पति शेखू बेगा और अन्य लोगों ने उसे तुरंत भानगढ़ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

 

 

 

पति शेखू बेगा ने बताया कि उनकी शादी करीब दस माह पहले हुई थी। 11 फरवरी को वह गांव के अन्य लोगों के साथ फसल कटाई के लिए भानगढ़ क्षेत्र में आया था। घटना के समय वह खेत में काम कर रहा था और आरती उसके लिए खाना लेकर आ रही थी। घटना की सूचना भानगढ़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने के कारण तहसीलदार अंबर पंथी भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई कराई।


By - sagar tv news
06-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.