Sagar - बस चलाते नज़र आये गोपाल भार्गव, स्टेयरिंग थामकर खुद की बस की सवारी

 

तस्वीरों में नज़र आने वाले यह मध्यप्रदेश के सबसे सीनियर विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव हैं। जिनका फिर एक बार अलग ही अंदाज़ देखने को मिला। वह खुद ही बस को चलाते हुए नज़र आये। खुद बस का स्टेयरिंग थामा और सड़क पर निकल पड़े। विधायक गोपाल भार्गव का अब यह जुदा अंदाज़ चर्चाओं में आ गया है। दरअसल मौका था सागर के गढ़ाकोटा में नई बस के शुभारम्भ का, जो अब मरीजों के काम आएगी। जिन्हे इलाज के लिए भोपाल भेजा जाता है। एम्बुलेंस में पर्याप्त जगह होने से मरीजों और उनके परिवारों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। जिस वजह से अब बस से उन्हें भोपाल भेजा जाएगा।

 

 

 

 

आपको बता दें की रहली विधानसभा क्षेत्र के इलाज कारा रहे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर रविवार को उन्हें एम्बुलेंस के जरिये भोपाल भेजा जाता है। मरीजों की संख्या के हिसाब से करीब छह गाड़ियां भेजना पड़ती हैं। जिससे कई बार मरीजों और उनके परिजनों की संख्या ज्यादा हो जाने के कारण गाड़ियां कम पड़ जाती थी और सभी को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एक 32 सीटर एयर कंडीशंड स्काई (मिनी बस) खरीदी गई है। जिसकी पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और उनके पुत्र अभिषेक भार्गव द्वारा निज निवास गणनायक से बस स्टैंड तक सवारी की और चलाया भी।

 

 

 


अब क्षेत्र के मरीजों और उनके परिजनों को भोपाल तक सुरक्षित, सुगम और पूरी सुविधा के साथ एम्बुलेंस और बस दोनों माध्यमों से भेजा जाएगा। ताकि उन्हें इलाज के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।


By - sagar tv news
06-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.