परीक्षा देकर घर लौट रहे 10वीं के छात्र पर वा र, आरोपी फरार और फिर पुलिस मामले की जांच में जुटी

 

मध्यप्रदेश के सागर संभाग के दमोह शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला एक छात्र पर चाकू से हमले का है, जिसने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मांगज वार्ड स्थित ओजस्विनी कॉलेज के पास की बताई जा रही है, जहां परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र पर अचानक चाकू से हमला कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार घायल छात्र का नाम ऋषि अहिरवार है, जो ग्राम इमलाई का निवासी है और कक्षा दसवीं का छात्र है। शुक्रवार को वह ओजस्विनी कॉलेज में परीक्षा देने के बाद अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कॉलेज के ही एक अज्ञात छात्र ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया।

हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घायल छात्र को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और घायल छात्र के बारे में जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला छात्र घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

सीएसपी एच.आर. पांडे ने बताया कि घायल छात्र से पूछताछ और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी छात्र की तलाश जारी है।

दमोह शहर में पिछले कुछ समय से चाकूबाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर छात्रों के बीच इस तरह की हिंसक घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं और क्या शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है?

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश जारी है।


By - sagar tv news
06-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.