सागर में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा! 50% लोकेशन पर दरें बढ़ाने की तैयारी, 1 अप्रैल से होंगी लागू
सागर में एक बार फिर जमीन के दाम बढ़ाने की तैयारी है. जिले में लगभग 50% लोकेशन पर प्रॉपर्टी के रेट बढ़ाये जा सकते है. जमीन के रेट 20% से 100% तक बढ़ सकते हैं. नई गाइडलाइन बनाने के लिए रजिस्ट्री विभाग द्वारा तहसील स्तर से प्रस्ताव मंगवाए गए हैं. जो प्रस्ताव आए हैं, उनकी समीक्षा की जा रही है फिर रिपोर्ट बनाने के बाद भोपाल भेजी जाएगी. जहां से मंजूरी के बाद 1 अप्रैल से नए रेट लागू हो जाएंगे.
सागर और आसपास जिन क्षेत्रों में प्रॉपर्टी महंगी हो सकती है, उसमें मकरोनिया, बहेरिया, बड़तुमा, गुड़ा, नरवानी, पटकुई, बरारु, कनेरा देव्, चितौरा, पथरिया जाट, राजघाट रोड, मेनपानी, रजौआ, धर्मश्री, बम्होरी, गढ़ौली खुर्द, लेहदरा, कर्रापुर आदि शामिल हैं. इसके अलावा जिले की 11 तहसीलों में भी जिन लोकेशन से जमीन महंगी की जानी है इसका प्रस्ताव जिला मुख्यालय के लिए आया है
गाइडलाइन बढ़ाने के लिए हाल के दिनों में हुए डायवर्सन भी बड़ा आधार बनेंगे। जिन कृषि भूमियों का आवासीय या व्यावसायिक उपयोग में डायवर्सन हुआ है, उन इलाकों पर पंजीयन विभाग खास नजर रखेगा। इसके अलावा जहां नए प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं, उनके आसपास के क्षेत्रों में भी गाइडलाइन बढ़ाई जा सकती है। वहीं सरकार द्वारा किए गए भूमि अधिग्रहण के आसपास की जमीनों की कीमतों को भी गाइडलाइन तय करते समय ध्यान में रखा जाएगा।
इसको लेकर सीनियर रजिस्ट्रार निधि जैन ने जानकारी दी