बड़े पिता ने भतीजे-भतीजी को उतारा मौत के घाट, परीक्षा देने जा रहा था बेटा और फिर

 

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पारिवारिक विवाद इतना खूनी हो गया कि बड़े पिता ने ही अपने भतीजे और भतीजी की जान ले ली। दर्दनाक बात यह है कि बेटा दसवीं की परीक्षा देने जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उस पर हमला कर दिया गया। यह घटना सीहोर जिले के सिद्धिकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरी की है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी जगदीश मालवीय अपने बेटे कुलदीप मालवीय को दसवीं कक्षा की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से सिद्धिकगंज ले जा रहे थे। उनके साथ बेटी शीतल मालवीय भी मौजूद थी।

 

 

 

इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे हरिसिंह मालवीय और उसका बेटा हेमंत मालवीय वहां पहुंचे और कुलदीप पर लाठी से हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और गंभीर था कि कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। अपने भाई को बचाने की कोशिश में बहन शीतल बीच में आ गई। आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए आष्टा अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही शीतल ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हरिसिंह मालवीय और उसके बेटे हेमंत मालवीय को हिरासत में ले लिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों परिवारों के बीच वन भूमि पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते यह खौफनाक वारदात सामने आई। परिजनों का आरोप है कि पहले भी कई बार पुलिस को विवाद की जानकारी दी गई थी, लेकिन समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


By - sagar tv news
07-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.