Sagar - दिनदहाड़े झपट्टा मारकर युवती का बैग ले उड़ा बाइक सवार, CCTV आया सामने

 

सागर जिले के अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। लगातार घटनाएं होने से पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला खुरई थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां गांधी वार्ड में दिनदहाड़े एक युवती से लूट की घटना सामने आई। बाइक सवार युवक युवती से बैग छीनकर चंपत हो गया। घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। वहीं मामले की शिकायत पुलिस से की गयी है। बताया जा रहा है की गली नंबर 9 से जा रही दो बहनों में से एक बहन बैग टांगे हुई थी। तभी बाइक सवार एक बदमाश ने युवती का बैग छीन लिया।

 

 

 

 

यह मामला सागर नाका के पास स्थित गांधी वार्ड की 9 नंबर गली से सामने आया। बताया गया की दो बहनें गली से गुजर रहीं थीं। तभी एक बाइक सवार आता है और एक युवती का बैग झपट्टा मारकर भाग जाता है। फरियादी रोशनी ताम्रकार निवासी ताम्रकार गली चंद्रशेखर वार्ड के मुताबिक वह अपनी बहन चांदनी ताम्रकार के साथ गांधी वार्ड में एक रिश्तेदार के यहां जा रहीं थीं। तभी पीछे से एक बाइक सवार निकला। इसके बाद वही बाइक सवार कुछ मिनट में सामने से निकला तो सोचा कि वह हम लोगों को बचा रहा है। लेकिन कुछ देर बाद बैग की केवल डोरी रह गई तो देखा कि बैग तो गायब है।

 

 

 

 

बैग में करीब चार से पांच हजार रूपए नगद, एक सोने की चैन पड़ी हुई थी जो बदमाश ले उड़ा। घटना के बाद चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और बदमाश की तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। गली के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। पीड़ित युवती ने बताया कि होली के कारण बच्चों की स्कूल की छुट्टी चल रही है। शुक्रवार को स्कूल की फीस भरना थी इसलिए रुपए बैग में रखे थे ताकि सुबह फीस भर सकें। घटना की लिखित शिकायत थाने में की है।------


By - sagar tv news
07-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.