सागर- शराबी कार चालक ने सवारी ऑटो को मारी टक्क-र, और मौके से भाग निकला
सागर जिले के खुरई थाना इलाके में एक तेज रफ़्तार कार ने सवारी ऑटो आपे को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालाक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे तत्काल ही सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आरोप है की वह शराब के नशे में था। यह घटना खुरई के खिमलासा रोड स्थित धांगर गांव के पास से सामने आई है।
बताया जा रहा है की आपे चालक राजेंद्र बंसल निवासी सहोद्रा राय वार्ड जो धांगर गांव में सवारियों को छोड़कर खुरई तरफ आ रहे थे। तभी खुरई से खिमलासा तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने आपे को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी लगते ही ऑटो चालक बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल को सिविल अस्पताल लेकर आये। जहां घायल को भर्ती कराया गया। वहीं घटना की जानकारी शहरी पुलिस को दी गई। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है