होली के पहले किराये से रहने आया था परिवार, 7 साल का मासूम टंकी में मिला

 

किराए से एक मकान में रहने एक एक पति-पत्नी को उस समय गहरा सदमा लग गया। जब संदिग्ध परिस्थितियों में उनके साथ साल के बेटे की जान चली गयी। बताया जा रहा है की पानी के टैंक में डूबने से बच्चे की जान गयी। अचानक हुई इस घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया। घटना उज्जैन जिले के खाचरोद थाना क्षेत्र से सामने आई है। इस खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं बच्चे के पिता और परिजनों ने इस मामले में मर्डर की आशंका जताई है। और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किये जाने की मांग की गयी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की है।

जानकारी के मुताबिक एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर होली के एक दिन पहले लंगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने आई थी। जिसे खाचरौद में पदस्थ एक सरकारी कर्मचारी की मदद से मकान मिला था। इसी दौरान सात साल के मासूम ध्रुव की पानी के टैंक में डूबने से जान चली गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। वहीं क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई।
बच्चे के पिता और परिजनों ने खाचरोद एसडीओपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ताकि बच्चे की जान जाने की असली वजह सामने आ सके।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है।

मामले में एसडीओपी आकांक्षा बेछोटे ने जानकारी देते हुए बताया की जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्यवाई की जाएगी।-


By - sagar tv news
07-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.