Sagar- एमपी बोर्ड की परीक्षाएँ खत्म होते ही जमकर उड़ा रंग गुलाल, आखरी पेपर में भावुक हुए स्टूडेंट

 

सागर में एमपी बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अब समाप्त हो चुकी हैं। शनिवार को 12वीं कक्षा का अंतिम पेपर हिंदी विषय का था। जैसे ही परीक्षा खत्म हुई, परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी।

हालांकि इस खुशी के साथ एक भावुक पल भी जुड़ा था। कई वर्षों तक एक साथ पढ़ने वाले स्कूल के दोस्त अब अलग-अलग कॉलेजों और अपने-अपने करियर की राह पर आगे बढ़ने वाले हैं। ऐसे में परीक्षा के बाद छात्रों ने इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए एक-दूसरे के साथ जमकर होली खेली। किसी ने दोस्तों को रंग लगाया तो किसी ने गले मिलकर इस सफर को यादगार बनाया।

छात्रों का कहना है कि स्कूल का यह आखिरी पेपर उनके लिए काफी खास रहा। एक तरफ बोर्ड परीक्षा खत्म होने की खुशी थी, तो दूसरी ओर दोस्तों से बिछड़ने का एहसास भी। कई छात्र एक-दूसरे के साथ फोटो खिंचवाते और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते नजर आए।

अगर 12वीं कक्षा के हिंदी विषय के पेपर की बात करें तो अधिकांश छात्रों ने इसे आसान और संतुलित बताया। छात्रों के अनुसार जिन्होंने पूरे साल नियमित पढ़ाई की थी और स्कूल में दिए गए सैंपल पेपर तथा पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास किया था, उनके लिए पेपर हल करना ज्यादा मुश्किल नहीं रहा।

छात्रों का यह भी कहना है कि इस बार के प्रश्न पत्र में पिछले पांच वर्षों के पेपर से लगभग 60 से 70 प्रतिशत प्रश्न दोहराए गए थे। इसमें वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रश्नों से लेकर लंबे उत्तर वाले प्रश्न भी शामिल थे, जिससे अच्छी तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को काफी मदद मिली।


By - sagar tv news
07-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.