बस से उतारकर युवक को पी टा, सायरन बजाती रह गई पुलिस और फ़िर

 

 


मध्यप्रदेश के रीवा शहर में बदमाशों के बढ़ते हौसलों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां दिनदहाड़े सरेराह एक युवक को बस से उतारकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह रही कि घटना के दौरान पुलिस की डायल 112 गाड़ी मौके पर मौजूद थी, लेकिन बदमाशों का तांडव काफी देर तक चलता रहा। घटना बिछिया थाना क्षेत्र के चिरहुला नाथ हनुमान मंदिर गेट के सामने की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक एक युवक गौतम ट्रेवल्स की बस से कहीं जा रहा था। तभी करीब 10 से अधिक युवक बस के पास पहुंचे और उसे जबरन नीचे उतार लिया। इसके बाद सड़क पर ही उसे घेरकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

सरेआम हो रही इस मारपीट को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन बदमाशों के आक्रामक तेवरों के कारण कोई भी व्यक्ति बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश काफी देर तक युवक को सड़क पर पीटते रहे और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया .घटना के दौरान डायल 112 पुलिस वाहन भी मौके पर पहुंच गया था। बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन सायरन बजाता रहा, लेकिन बदमाशों के खिलाफ तत्काल कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो सकी। इस कारण लोगों में पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कई युवक मिलकर एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय का कहना है कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया है और मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। हालांकि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन इस घटना ने शहर में दहशत का माहौल जरूर पैदा कर दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों को कब तक पकड़ पाती है और पीड़ित को न्याय दिला पाती है।


By - sagar tv news
07-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.