खेत में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, हत्या या हादसा? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

 

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह मामला शाहनगर थाना क्षेत्र की बोरी चौकी अंतर्गत महेबा गांव का बताया जा रहा है, जहां लहर तालाब के पास एक खेत में करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला । जानकारी के मुताबिक महेबा गांव निवासी बलिराम पटेल के खेत में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव देखा। शव दिखाई देते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बोरी चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना को संदिग्ध बनाने वाली बात यह है कि मृतक के शव के पास लकड़ियों का एक गट्ठर भी पड़ा मिला है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति लकड़ी बीनने या किसी काम से खेत की ओर आया होगा, लेकिन उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी रहस्य बना हुआ है। फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान करना है, क्योंकि स्थानीय स्तर पर अभी तक किसी ने भी शव की पहचान नहीं की है। पुलिस ने आसपास के गांवों में सूचना भिजवाकर मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या और हादसे दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद महेबा गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हुई है, जिससे इस रहस्यमयी मौत का सच सामने आ सके।


By - sagar tv news
07-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.