Sagar- प्लॉट पर लावारिस खड़ी थी लग्जरी कार, अचानक बुलानी पड़ी पुलिस फिर हुआ ये...
सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में स्थित अरिहंत विहार कॉलोनी में खड़ी कार में शनिवार को आग लग गई। कार से धुआं उठते देख रहवासी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान आग भड़क उठी और लपटें उठने लगी। सूचना मिलते ही डायल-112 मौके पर पहुंची। नगर निगम से फायर फाइटर बुलाई गई। फायर कर्मचारियों ने कुछ देर की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आगजनी में कार पूरी तरह से जल गई है।
आसपास रहने वाले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का पंचनामा बनाया है। आग कैसे लगी, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके साथ ही कार किसकी है, यह भी सामने नहीं आया है। आसपास रहने वालों का कहना है कि कुछ दिनों से कार खाली प्लाट में खड़ी थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। कार मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है।