Sagar - सिविल लाइन चौराहे पर स्कॉर्पियो की एक्सयूवी से टक्कर, भाजपा उपाध्यक्ष व उनकी पत्नी को मामूली चोट

 

सागर में शनिवार की देर रात सिविल लाइन चौराहे पर सिविल लाइन चौराहे पर दो कारों में भिड़ंत हो गई। क्रॉसिंग के दौरान हुई टक्कर के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल की कार पलट गई। हादसा होने के बाद ही मौके पर भीड़ जमा हो गई जाम जैसे हालात बन गए सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहा सुनी चलती रही और इसके बाद दोनों ही पक्ष सिविल लाइन थाना भी पहुंचे

 

 

 

 

हादसे में यश अग्रवाल और उनकी पत्नी को मामूली चोट आई है, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पलटी कार की विंडो से उन्हें बाहर निकाला गया। इस दौरान चौराहे पर भीड़ जमा हो गई। देर रात सिविल लाइन पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार यश अग्रवाल की स्कॉर्पियो की टक्कर जिस एसयूवी कार से हुई वह सौरभज्वेलर्स वालों की बताई जा रही है।

 

 

 

 

अग्रवाल अपनी कार से मकरोनिया तरफ से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार दूसरी कार से क्रॉसिंग के दौरान उनकी कार टकरा गई है। ड्राइवर का कार पर नियंत्रण नहीं रहा, जिससे उनकी कार ने दो पलटी खाई।


By - sagar tv news
08-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.