Sagar - 3 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, प्रेमिका को दूसरे लड़के के साथ देख आग बबूला नीलेश
सागर में पिछले 24 घंटे में दो बड़ी घटनाएं सामने आई जिसमें सागर शहर से लगे सेमरा के पास एमपी बोर्ड में 12वीं का पेपर देकर घर लौट रही छात्रा पर एक युवक ने रेडियम कटर से हमला कर दिया था जिसका नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा तो वहीं इसके चंद्र घंटे के बाद ही जानलेवा हमला करने वाले आरोपी की राजा खेड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर डेड बॉडी मिली अब इस मामले में मृतक नीलेश के मौसेरे भाई प्रमोद ने मीडिया से बात करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है.
प्रमोद ने बताया कि नीलेश अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता सदस्य था जो किराने की दुकान पर काम करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था पिछले तीन-चार साल से उसका प्रेम प्रसंग भी चल रहा था एक दो बार विवाद की स्थिति भी बनी लेकिन राजीनामा हो गया था प्रमोद ने यह भी कहा कि छात्रा की शादी फिक्स हो गई थी पेपर देने के बाद शायद वह इस लड़के के साथ थी जिसके साथ उसकी शादी होने वाली थी या फिर कोई और लड़का था जब निलेश ने यह देखा
तो वह उसके पास पहुंच गया और शायद इसी से नाराज होकर गुस्से में आकर उसने यह हमला किया होगा ऐसा उसके कुछ दोस्तों ने बताया है जो उसके आसपास रहे होंगे लेकिन प्रमोद ने इसके साथ ही पुलिस पर प्रताड़ित करने की आरोप लगाए जिसकी वजह से निलेश ने बड़ा कदम उठा लिया और इस तरह की भी आशंका जाहिर की है कि हो सकता है लड़की के परिजनों ने ही धक्का दे दिया हो जिसकी वजह से उसकी जान चली गई फिलहाल पुलिस ने पंचनामा करवाई कर पोस्टमार्टम कराया और पूरे मामले की जांच कर रही है