Sagar - उत्पात मचाने वाले आरोपी की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, वार्ड में जुलूस निकाला, पुलिस के सामने पार्षद से कह दी बड़ी बात
सागर में होलिका दहन की रात कांग्रेस पार्षद के घर पर हंगामा करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है इन आरोपियों के द्वारा लड़कियों से छेड़खानी की जाती थी रेडियम कटर के नाम पर डराया जाता था पार्षद ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के प्रयास किया तो मुख्य आरोपी ने अपने दो नाबालिक साथियों के साथ केशवगंज वार्ड पार्षद नीलोफर चमन अंसारी के घर पहुंच कर उत्पादन मचाया था
और उस रात वह केवल घर में अकेली थी लेकिन यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, इस तरह से खुलेआम अपराधियों के द्वारा जो उत्पात किए जा रहे हैं उसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हुए हैं, लेकिन घटना के बाद कांग्रेस पार्षद ने मोती नगर पुलिस को आवेदन देकर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर इस वार्ड में जुलूस निकाला इतना ही नहीं जब पार्षद से हंगामा करने वाली आरोपी का सामना हुआ तो वह माफी मांगते हुए भी नजर आया और उसने नीलोफर चमन अंसारी से पुलिस के सामने वादा किया है कि अब वह आगे से इस तरह की हरकत नहीं करेगा पार्षद ने कहा कि आप मेरे बच्चों की तरह हैं अभी तुम्हारी उम्र बहुत कम है और सुधरने का मौका है इज्जत की जिंदगी जीना चाहते हो तो अब आगे से इस तरह की गलती नहीं करना.
पार्षद प्रतिनिधि का कहना है कि सागर शहर में जो इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है अगर उन पर अंकुश लगाना है तो पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी होगी इन छोटे-छोटे बच्चों पर कार्रवाई करने से उनके परिवार के लोग जरूर परेशान हो सकते हैं लेकिन इनमें पुलिस का डर बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई करनी होगी इतना ही नहीं जरूरत पड़े तो अपराधियों के घर भी तोड़ दो