Sagar- खेत की कहासुनी में किसान की ह त्या, पुलिस ने सभी 5 आरोपी दबोचे, दो और फरार आरोपी गिरफ्तार

 

सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र के खैजरा इज्जत गांव में खेत के विवाद में हुई किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई के साथ ही इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल सभी पांचों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

 

 

 

दरअसल 4 मार्च को खैजरा इज्जत गांव निवासी अनिल यादव ने खुरई देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पिता भगवानदास यादव खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही जयराम यादव, केतार यादव, केदारनाथ यादव, नीरज यादव और करतार यादव के साथ बारगा हटाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने भगवानदास यादव पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

 

 

 

हमले में गंभीर रूप से घायल भगवानदास यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में मातम छा गया। बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

 

 

 

खुरई देहात थाना प्रभारी संतोष सिंह ठाकुर ने बताया कि एसडीपीओ के मार्गदर्शन में पुलिस टीम का गठन किया गया था और आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही थी। पुलिस ने पहले ही जयराम यादव, केतार यादव और केदारनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया था।

 

 

वहीं अब फरार चल रहे दो अन्य आरोपी करतार यादव और नीरज यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी खैजरा इज्जत गांव के ही रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में स्थानीय उपजेल भेज दिया गया।

 

 

 

पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में शामिल सभी पांचों आरोपियों को अब गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


By - sagar tv news
09-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.