झुग्गियों में भीषण आग, 15 झोपड़ियां जलकर राख, लाखों का सामान खाक | SAGAR TV NEWS |

 

जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गुजराती मोहल्ले में झुग्गी-झोपड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 10 से 15 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में कई झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड की 6 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली, हालांकि घटना के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब आग लगी उस समय अधिकतर लोग अपनी झोपड़ियों में सो रहे थे। अचानक आग की लपटें उठते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए झोपड़ियों से बाहर भागने लगे। कई परिवार अपनी जान तो बचा पाए, लेकिन उनका पूरा सामान आग की भेंट चढ़ गया। बताया जा रहा है कि गुजराती मोहल्ले में करीब 15 परिवार पिछले करीब 50 वर्षों से झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। ये परिवार पुराने कपड़े खरीदने और बेचने का काम करते हैं। झोपड़ियों में बड़ी मात्रा में पुराने कपड़ों का स्टॉक रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही समय में कई झोपड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

 

 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब 8 से 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि आग में उनका सब कुछ जल गया है और अब उनके सामने रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही कैंट विधायक अशोक रोहाणी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 


By - sagar tv news
10-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.