हाथ में झाड़ू और तिरंगा लेकर पहुंचा पूर्व सफाईकर्मी, 5 साल से जनसुनवाई में मांग रहा इंसाफ

 

एमपी के बुरहानपुर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय सभी की नजरें एक व्यक्ति पर टिक गईं, जब वह अनोखे अंदाज में अपनी फरियाद लेकर पहुंचा। हाथ में झाड़ू और दूसरे हाथ में तिरंगा झंडा लिए यह व्यक्ति कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और अपनी पीड़ा सुनाते हुए न्याय की मांग की। दरअसल यह व्यक्ति संजय सिंह है, जो कभी नगर निगम में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था। संजय सिंह ने बताया कि वर्ष 1988 में उन्हें नगर निगम में सफाईकर्मी के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने कई वर्षों तक ईमानदारी से अपनी सेवाएं दीं। लेकिन वर्ष 2018 में जब उन्होंने कथित रूप से रिश्वतखोरी का विरोध किया तो उनके सुपरवाइजर ने षड्यंत्रपूर्वक उन्हें नौकरी से हटा दिया।

 

संजय सिंह का कहना है कि तब से लेकर आज तक वे अपनी नौकरी में बहाली के लिए दर-दर भटक रहे हैं। पिछले पांच वर्षों से वे लगातार जनसुनवाई में आकर अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रख रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। जनसुनवाई में पहुंचे संजय सिंह ने हाथ में झाड़ू और तिरंगा लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि वह नगर निगम में सम्मान के साथ दोबारा सफाईकर्मी के पद पर बहाली चाहते हैं। उनका कहना है कि नौकरी छूटने के बाद से उनका परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है और हालात ऐसे हो गए हैं कि परिवार को गुजर-बसर करना मुश्किल हो रहा है।

 

 

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि नेता और अधिकारी श्मशान घाटों का विकास करने में लगे हैं, यानी मृतकों के लिए व्यवस्था हो रही है, लेकिन उनके जैसे जीवित लोगों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। संजय सिंह की इस अनोखी गुहार ने जनसुनवाई में मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। अब देखना होगा कि प्रशासन उनकी शिकायत पर क्या कदम उठाता है और उन्हें न्याय मिल पाता है या नहीं। फिलहाल उनकी मांग है कि नगर निगम में उन्हें सम्मानपूर्वक दोबारा सफाईकर्मी के पद पर बहाल किया जाए, ताकि वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

 

 


By - sagar tv news
10-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.