युवती की गोली लगने से मौत, खुशियां मातम में बदलीं, बेटे के जन्म की पार्टी में हर्ष फायरिंग

 

मध्यप्रदेश के सीधी जिले से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटे के जन्म की खुशी में चल रहा जश्न अचानक मातम में बदल गया। हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली एक युवती को लग गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र के मवई गांव की बताई जा रही है। यहां एक परिवार में बेटे के जन्म की खुशी में समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में रिश्तेदार और गांव के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। इसी दौरान जश्न के माहौल में एक युवक द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही थी।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि समारोह में मौजूद ऋषि सिंह बघेल नामक युवक 12 बोर की पंप एक्शन गन से हर्ष फायरिंग कर रहा था। इसी दौरान अचानक चली गोली वहां मौजूद 21 वर्षीय युवती रितिका सिंह के पेट में जा लगी। गोली लगते ही रितिका लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत गंभीर रूप से घायल रितिका को रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां सोमवार देर रात उसे भर्ती किया गया। डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत बेहद गंभीर होने के कारण मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

 

 

 

परिजनों के मुताबिक रितिका सिंह रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरा गांव की रहने वाली थी और अपनी बहन के यहां बेटे के जन्म की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। वहीं समारोह के दौरान बनाया जा रहा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गोली चलने की आवाज साफ सुनाई दे रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।


By - sagar tv news
11-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.